रांची, जनवरी 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने रांची स्टेशन से चार लाख रुपये का आठ किलो गांजा बरामद किया। यह बरामदगी शक के आधार पर जांच के दौरान रांची स्टेशन से गुरुवार देर शाम बरामद की गई। बताया गया कि उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी 24 वर्षीय मोनू कुमार और बिहार निवासी राजकुमार को संदिग्ध हालत में पिठू बैग के साथ प्लेटफॉर्म संख्या एक में बैठा हुआ पाया गया। शक होने पर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें गांजा मिला। इसके बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक सिंह को सूचना दी गई। सामानों की जांच के बाद एएसआई योगेंद्र कुमार के द्वारा सील किया गया। आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा को ओडिशा के फूलमणि क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त कर संबलपुर होते हुए ट्रेन से रांची पहुंचे थे। इसके बाद सामानों को सासाराम ले जाने की योजना थी, जहां कृष्णा कुमार...