रांची, जनवरी 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में ठंड से जरूरतमंदों को राहत देने को लेकर शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन के पास अस्थायी आश्रय गृह शुरू किया गया। आश्रय गृह में 45 बेड हैं। इसमें 25 पुरुष व 20 बेड महिलाओं के लिए हैं। रेल प्रबंधन को आश्रय गृह के लिए स्थान लेने के एवज में बतौर किराया 41 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। निगम की ओर से ठंड में यह तीसरा अस्थायी आश्रय गृह है। इससे पूर्व मेन रोड में सदर अस्पताल की चहारदीवारी के पास और रातू रोड में आकाशवाणी केंद्र के पास आश्रय गृह संचालित है। इसके अलावा दस स्थायी आश्रय गृह के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को रात में सुरक्षित तरीके से ठहराव व विश्राम की सेवा दी जा रही है। राज्य स्तरीय आश्रय गृह अनुश्रवण समिति के सदस्य त्रिपुरारी शर्मा, राज्य मिशन प्रबंधक, नगरीय प्रशासन निदेशालय के सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.