दुमका, जनवरी 4 -- रांची रवाना होने के पूर्व राज्यपाल को जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर दुमका, प्रतिनिधि। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को रांची रवाना होने के पूर्व शनिवार को दुमका लोकभवन में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व एसपी पितांम्बर सिंह खेरवार मौजूद रहे। गौरतलब हो किया शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार देवघर में बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद शाम को बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना किया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बासुकीनाथ धाम में पूजा करने के बाद देवघर पहुंचना था। लेकिन देर हो जाने के कारण कार्यक्रम में सिड्यूल में परिर्वतन किया गया। बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रात्रि विश्राम के लिए लोक भवन दुमका पहुंचे थे। जहां र...