देवघर, दिसम्बर 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि रांची डिवीजन अंतर्गत रांची यार्ड में प्रस्तावित यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी क्रम में ट्रेन नंबर- 13319/13320 दुमका-रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। आसनसोल रेल मंडल के अनुसार यह ट्रेन 23 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक अपने निर्धारित मार्ग पर परिचालित नहीं होगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि रांची यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य का उद्देश्य ट्रैक संरचना को आधुनिक बनाना, सिग्नल व्यवस्था में सुधार करना तथा भविष्य में ट्रेनों के सुचारू और सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करना है। इस कार्य के दौरान यार्ड क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी बदलाव किए जाएंगे, जिसके चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। दुमका-रांची एक्सप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.