नई दिल्ली, फरवरी 27 -- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के दावे पर शिक्षा मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने पित्रोदा के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आईआईटी रांची के छात्रों से डिजिटल संवाद के दौरान किसी ने हैकिंग करके आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की। सरकार ने पित्रोदा के दावों का फैक्ट चेक किया और इसे झूठा और भ्रामक करार देते हुए कहा कि रांची में आईआईटी नाम का कोई संस्थान ही नहीं है, तो फिर वहां भाषण देने की बात कहां से आई?पित्रोदा के दावे पर शिक्षा मंत्रालय का जवाब सैम पित्रोदा ने 22 फरवरी को दावा किया था कि वह सैकड़ों छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने हैकिंग करके कार्यक्रम बाधित कर दिया और वहां अश्लील वीडियो चलाए जाने लगे। पित्रोदा के इस बयान को शिक्षा मंत्रालय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.