रांची, सितम्बर 17 -- रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस सभी दागी और उपद्रवियों की सूची तैयार कर रही है, जिन पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है पुलिस द्वारा करीब 500 से अधिक ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है जो बीते सालों में धार्मिक कार्यक्रमों या अन्य आयोजनों के दौरान किसी न किसी रूप से उपद्रव फैलाने में संलिप्त पाए गए थे। पुलिस इन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। आइए जानते हैं प्रशासन ने इस मामले को लेकर और क्या बताया है। रांची के एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में जितने भी असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। जिन लोगों पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं और जिनकी भूमिका किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.