धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद में एक से पांचवीं कक्षा व छठी से आठ कक्षा के लिए नवनियुक्त सहायक आचार्यों को शुक्रवार को रांची में नियुक्ति-पत्र मिला। 470 शिक्षकों में से 460 नवनियुक्त शिक्षकों ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति-पत्र प्राप्त किया। नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने के बाद शिक्षकों में जश्न का माहौल रहा। सभी ने इस पल को मोबाइल के कैमरे में कैद किया। नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए रांची में धनबाद के पांच काउंटर थे। काउंटर पर धनबाद के शिक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा व जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने शिक्षकों के बीच नियुक्ति-पत्र का वितरण किया। जानकारों का कहना है कि जो नवनियुक्त शिक्षक नहीं पहुंच पाए। अब वे जिला कार्यालय से नियुक्ति-पत्र प्राप्त करेंगे। मौके पर डीएसई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.