रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर राष्ट्रीय लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान होगा। इस दौरान सोनाहातू, तमाड़ और कांके प्रखंड में स्वास्थ्यकर्मी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएंगे। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत जिले में कुल 619 बूथों पर दवा वितरण होगा। फाइलेरिया प्रभावित प्रखंडों में राहे, तमाड़, सोनाहातु और कांके शामिल हैं। अभियान के तहत लगभग 4,91,014 लोगों को लक्षित किया गया है। हालांकि, गर्भवती महिलाएं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे और अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को इस दवा से बाहर रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...