रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले में राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत जनवरी माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर कुल 2,50,309 लाभुकों के बैंक खातों में 25 करोड़ 3 लाख 9 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक लाभुक को एक हजार रुपये की पेंशन राशि दी गई। इस भुगतान में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, आदिम जनजाति, दिव्यांग, एचआईवी/एड्स पीड़ित तथा ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग पेंशन योजनाओं के लाभुक शामिल हैं। सबसे अधिक 1,81,617 लाभुक मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों को पेंशन नहीं मिली है, उनके लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य है। साथ ही सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय में भौतिक...