रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत रांची जिले में 15 से 21 दिसंबर तक एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों में खून की कमी की जांच, रोकथाम और उपचार किया जाएगा। इसकी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय ने दी है। जिले में एनीमिया की व्यापकता को देखते हुए इस सप्ताह हीमोग्लोबिन जांच, आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की आपूर्ति और जरूरतमंदों का उपचार किया जाएगा। लाभार्थियों की पहचान और उन्हें दी जा रही सेवाओं की निगरानी के लिए एएमबी टी4 मोबाइल आधारित एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि झारखंड में एनीमिया महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीण और श...