रामगढ़, जनवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ महोत्सव का भव्य आयोजन 16-18 जनवरी तक रांची स्थित मारवाड़ी भवन, हरमू रोड के प्रांगण में किया जा रहा है। इस महोत्सव में रामगढ़ जिले से सैंकड़ों मारवाड़ी समाज के लोग भाग लेंगे। यह झारखंड में पहला अवसर होगा जब राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और विशिष्ट पहनावे को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। आयोजन स्थल पर ऐसा वातावरण होगा मानो राजस्थान स्वयं रांची में सजीव हो उठा हो। महोत्सव में झारखंड प्रांत के सभी मारवाड़ी समाज के लोग भाग ले सकते हैं। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था आयोजकों की ओर से की गई है। सीमित स्थान को देखते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.