रांची, नवम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची एक बार फिर खेल उत्सव के रंग में रंगने जा रही है। 18 दिसंबर से शुरू हो रहे पांच राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर पूरे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) की ओर से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, फुटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगी। इसके बाद 6 से 10 जनवरी तक अंडर-17 तीरंदाजी मुकाबले होंगे, जिसमें देशभर के निशानेबाज अपने हुनर का परिचय देंगे। खेलों की यह शृंखला यहीं नहीं रुकेगी। 13 से 17 जनवरी तक अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता और साइकिलिंग (ट्रैक एवं रोड) की रोमांचक रेस आयोजित की जाएगी। वहीं, 27 से 31 जनवरी तक हॉकी के मैदान पर अंडर-14 बालक-बालिका टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.