रांची, जनवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने रांची में अपने तीसरे कैंपस की शुरुआत की घोषणा की है। रांची के इटकी में नया परिसर करीब 150 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यहां जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। इस कैंपस का उद्देश्य झारखंड और पूर्वी भारत में गुणवत्तापूर्ण व क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप उच्च शिक्षा को मजबूत करना है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की इस पहल के तहत शिक्षा को किताबी ज्ञान के साथ जमीनी अनुभवों से जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय के नामित कुलपति जुल्फिकार हैदर ने बताया कि परिसर में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और छात्रावास बनाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.