रांची, मार्च 8 -- शुक्रवार को झारखंड की राजधानी में जमकर गोलीबारी हुई। यहां रांची के बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन के सामने शुक्रवार को दिन में 10.40 बजे अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टर विपिन मिश्रा को गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन और दाहिने हाथ में लगी। उन्हें बूटी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। इधर, अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेवारी ली है। घटना उस समय हुई, जब विपिन मिश्रा आरोग्य भवन के सामने ग्रीन सिटी अपार्टमेंट से कार से हजारीबाग निकले थे। जैसे ही कार बरियातू रोड मुख्य मार्ग के पास पहुंची, तीन अपराधियों ने कार के दोनों ओर से फायरिंग शुरू कर दी। गोली कार की अगली सीट पर बैठे विपिन मिश्रा को लगी। घटना के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे सरकारी और निजी अंगरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.