रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में मंगलवार को रेलवे के स्टेशन मास्टरों का महाजुटान होगा। आयोजन दिन के दस से शाम पांच बजे तक डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित एसडीसी सभागार में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के द्वारा होगा। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत अन्य सम्मेलन में शामिल होंगे। ये जानकारी एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दी। बताया कि इस दौरान देशभर के स्टेशन मास्टर प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान रेलवे संचालन में संरक्षा, सुरक्षा के साथ कर्मचारी हित और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सेवा शर्तें, कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों तकनीकी उन्नयन के साथ तालमेल और संगठनात्मक भविष्य की दिशा जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा होगी। रेलवे प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करने की रणनीतियां भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.