नई दिल्ली, जुलाई 20 -- रांची जिले में बेड़ो थाना क्षेत्र के खुखरा गांव में शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग को बदमाशों ने लाठी से पीटा। इसके बाद खुद थूककर उससे चटवाया। बदमाश यहीं नहीं रुके और इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान बुजुर्ग बदमाशों के सामने हाथ भी जोड़ता रहा। एक वृद्धा भी बदमाशों के सामने मारपीट नहीं करने के लिए गिड़गिड़ाती रही। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामले में बुजुर्ग अफिंदर साहू ने प्रकाश राम, विजेंद्र सिंह, रामभजन सिंह, फितेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह के खिलाफ बेड़ो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उधर, बेड़ो थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है। बुजुर्ग पर छेड़खानी करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.