रांची, मई 21 -- रांची, संवाददाता। ईस्टर्न हिमेटोलॉजी ग्रुप का नौवां वार्षिक सम्मेलन ईएचजी कॉन रांची में पहली बार 23 से 25 मई तक होगा। इसमें खून से जुड़ी बीमारियों और हिमेटोलॉजी क्षेत्र में हो रहे नए शोध व उपचार पद्धतियों पर चर्चा होगी। इसमें देशभर के रक्त विकार के इलाज से जुड़े 60 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक जुटेंगे। इसमें 400 से अधिक डॉक्टर, 100 से ज्यादा पीजी व रेजिडेंट डॉक्टर भी आएंगे। सदर अस्पताल के हिमेटोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक रंजन इस सम्मेलन के आयोजक सचिव हैं। जेनेटिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ अजय के महाल्का सह-संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के साथ प्रेसवार्ता में इस बारे में बुधवार को जानकारियां साझा कीं। सिकल सेल रोग पर किया जाएगा जागरूक 24 मई को 150 सिकल सेल मरीजों के लिए स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.