रांची, फरवरी 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड की राजधानी में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र का महाकुंभ माने जाने वाले 23वें वार्षिक सम्मेलन झोस्कॉन का शुक्रवार को आगाज़ हुआ। झारखंड ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि में आयोजित इस सम्मेलन के पहले दिन देशभर से आए 60-70 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वक्ताओं ने ऑकुलोप्लास्टी, स्क्विंट, कॉर्निया, मोतियाबिंद और रेटिना जैसी जटिल सर्जरी पर अपने अनुभव साझा किए। झारखंड के सरकारी और निजी क्षेत्र के करीब 200 नेत्र विशेषज्ञों ने इसमें भाग लिया। पहले दिन का प्रमुख आकर्षण झोस-एआईओएस प्रयोगशाला रहा, जहां ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की कनेक्ट लैब के माध्यम से चार माइक्रोस्कोप पर लाइव प्रशिक्षण दिया गया। चेयरपर्सन साइंटिफिक कमिटी डॉ. भारती कश्यप के अनुसार, 50 से अधिक पीजी छात्रों और वरिष्ठ चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.