रांची, मार्च 22 -- रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात में बेलदार मुहल्ला में वर्चस्व की लड़ाई में कई राउंड गोली चली। गोलीबारी की घटना में तवरेज, मो नदीम और छोटकू जख्मी हुए हैं। छोटकू को सीना के पास, नदीम को दो और मो तवरेज को एक गोली लगी है। वहीं मो इमू और शमीम के अलावा कई अन्य मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल और फिर रिम्स ले जाया गया। गोलीबारी की घटना के बाद से कुम्हार टोली एवं आसपास के मुहल्ले में रहने वाले लोग के बीच दहशत कायम है। सभी घटना से सहमे हुए हैं। वहीं घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग डोरंडा थाना पहुंचे व घेराव कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक होटवार जेल में बंद मो अली के गुर्गों मो मोईन, ट्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.