रांची, अक्टूबर 15 -- झारखंड की राजधानी रांची से दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। बेखौफ अपराधियों ने कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम राधेश्याम साहू है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी राधेश्याम साहू को निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। राधेश्याम कुछ समझ पाते इससे पहले ही तड़ातड़ गोलीबारी के शिकार हो गए। घायल कारोबारी को रांची के पल्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक व्यापारी के पेट में गोली लगी है। उसके ऊपर सात गोलियां चलाई गई थीं। लोगों का कहना है कि अपराधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.