रांची, मई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई। शहर के स्टेशन रोड से लेकर सिरम टोली, करमटोली आदि जगहों पर जलजमाव हो गया। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान दोपहर बाद बारिश हो सकती है। लेकिन, आनेवाले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। रांची से आवाजाही करनेवाले विमानों की आवाजाही में भी विलंब हुई। इसमें पटना, बेंगलुरु और मुंबई के विमान दोपहर बाद करीब एक घंटे विलंब से उड़ान भरे। रांची में तेज हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। राज्य में पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.