रांची, अगस्त 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिला में लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिला में कुल 3,86,693 लाभुकों के खाते में 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है। जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त ने अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। भौतिक सत्यापन का काम जारी जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के बाद शेष लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविक...