रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। वन बंधु परिषद रांची की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को बरियातू रोड के आरोग्य भवन कार्यालय में हुई। संगठन के अध्यक्ष रमेश धरनीधरका ने आगतों का स्वागत करते हुए मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम व अभियान की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राजेश आड़ुकिया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मौके पर युवा इकाई की ओर से एकल लाइब्रेरी ज्ञानोदय का लोकार्पण हुआ। रांची में एकल गुरुकुल आरंभ करने की भी घोषणा की गई। बताया गया कि यह एकल द्वारा संचालित देश का दूसरा गुरुकुल होगा। बैठक में नए सत्र के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। अंचल किंगर को अध्यक्ष, अजय दीप वाधवा को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। महिला समिति की अनुपमा राजगढ़िया व अनीता तुलस्यान ने अध्यक्ष और सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। युवा इकाई की जिम्मेवारी विशेष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.