रांची, अगस्त 30 -- राजधानी में बेपटरी हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्ता को आसान बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को दिन में चुटिया के बहुबाजार से लेकर रांची रेलवे स्टेशन तक और रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। रांची ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से दिन के 11 से दो बजे तक चले अभियान में एक दर्जन से अधिक ठेला-खोमचा, काउंटर, कुर्सी और गुमटी जब्त किया गया। इसके अलावा सड़क के दोनों छोर पर बांस-बल्ली लगाकर दुकान के लिए तैयार अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। वहीं, टीम ने मकान और दुकान के बाहर लोहे की पाइप के साथ एंगल से की गई घेराबंदी को हटाया। ट्रैफिक डीएसपी प्रदीप केसरी ने बताया कि दिन के 11 से दो बजे तक रिम्स परिसर में भी अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस क्रम में रिम्स मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर ट्रामा सेंटर मार्ग व इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.