जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- रांची में चल रहे डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर की 48 सदस्यीय टीम शिरकत कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में रक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े रोजगार और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उद्योगों को नई संभावनाओं से जोड़ना है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उद्योगपति, उद्यमी और विशेषज्ञ शामिल हैं। चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि ईस्ट टेक संगोष्ठी नवाचार, रक्षा और साझेदारी का प्रमुख मंच बन चुका है। हमारी यह यात्रा तकनीक आधारित विकास को प्रोत्साहित करने और झारखंड सहित पूर्वी राज्यों के साथ मजबूत संबंध बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल पैनल चर्चाओं, उत्पाद प्रदर्शन और बीटूबी बैठकों में भाग लेकर उभरती तकनीक और संयुक्त उपक्रमों की संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.