वार्ता, सितम्बर 9 -- झारखंड की राजधानी रांची में 100 से अधिक झुग्गियों पर बुलडोजर एक्शन का मामला सामने आया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी- लेनिनवादी) ने इसका विरोध करते हुए रोष प्रकट किया है। भाकपा माले की रांची नगर कमेटी के सुहैल अंसारी ने इसे गलत कहा है। उन्होंने कहा रांची के हटिया में एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर 30-40 वर्षों से रह रहे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर 100 से अधिक घरों को तोड़ना गलत है। भाकपा माले ने कहा कि रांची राज्य की राजधानी है और रोजगार की संभावनाओं से भरा शहर है इसलिए विभिन्न जिलों से लोग सुनहरे भविष्य की तलाश में यहां आते हैं। इनमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, घरेलू काम करने वाली महिलाएं, निर्माण मजदूरों और सफाई कर्मियों के लिए ये झुग्गियां जीवन का आधार हैं, उनके बिना वैकल्पिक रहने की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.