रांची, अक्टूबर 21 -- राजू प्रसाद रांची। रांची जिला में मानसून सीजन के दौरान लगातार हुई बारिश किसानों के लिए राहत देने वाली साबित हो रही है। इस बार अगहनी धान के बंपर पैदावार के आसार हैं। जिससे किसान काफी खुश हैं। रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक इस बार लक्ष्य से 30 हजार मिट्रिक टन धान की अधिक पैदावार के आसार हैं। सीजन में सामान्य से अधिक हुई बारिश से टांड, मध्यम और नीची जमीन दोन में खेतों में समय पर जरूरत भर पानी इकट्ठा रहने से धान की बालियां तेजी से निकलने लगी हैं। जिससे धान के दाने काफी पुष्ट हैं। गोडा धान फूट चुका है। मध्यम धान में बाली तैयार होने शुरू हो गए हैं। नीची जमीन में लंबी अवधि के धान में रेडा आने लगे हैं। इससे बंपर धान के उत्पादन की उम्मीद की जाने लगी है। इधर, खरीफ सीजन में भदई मक्का के अलावा दलहन और मोटे अनाज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.