रांची, जनवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। ठंड के चलते रांची समेत अधिकांश इलाकों में सोमवार को ठिठुरन ने परेशान किया। राज्य में अगले पांच दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान तापमान में और गिरावट होने के भी आसार हैं। सर्द हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ दिन में भी कनकनी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार छह जनवरी को रांची सहित मध्य भाग के बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर चलने का अनुमान है। विभाग ने इसका यलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले पांच दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंड का कारण उत्तर-पश्चिमी हवा मिलकर राज्य में बढ़ा रही कनकनी मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से बादल पूरी तरह साफ ...