रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में पूजा के दौरान बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। जबकि, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर में इस दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान है। राज्य में पांच अक्तूबर के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, खाड़ी पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र ओड़िशा के अंदरुनी हिस्सों में कायम है और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में कमजोर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 73.2 मिमी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.