रांची, जून 30 -- रांची। वरीय संवाददाता राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को रुक रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने रांची और आसपास के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पास के जिले खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में रेड अलर्ट जारी किए गए हैं। बारिश होने के कारण रांची के तापमान में पिछले 24 घंटों के 29.7 के अधिकतम तापमान से गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 24 घंटे में 3.2 डिग्री नीचे गिरा। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से करीब पांच डिग्री कम है। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट वाले जिलों के पास में होने के कारण रांची के कुछ क्षेत्रों पर भी भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और ओड़िसा क...