रांची, फरवरी 1 -- रांची। केंद्रीय बजट-2026 में रांची को 'निम्हांस-2' की सौगात मिलना झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। बजट में कैंसर की 17 और डायबिटीज की प्रमुख दवाओं को सस्ता करने तथा आयुष्मान भारत के दायरे को बढ़ाने जैसे जनहितकारी फैसले लिए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे मेडिकल हब बनने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है। रांची को निम्हांस-2 मिलना और आयुष को प्रोत्साहन देना ऐतिहासिक है। केंद्र से अब एम्स की मांग की जाएगी, जिससे Rs.1500 करोड़ का निवेश आएगा और स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। -डॉ. प्रभात कुमार, सिविल सर्जन, रांची कैंसर और डायबिटीज की दवाएं सस्ती करना स्वागतयोग्य है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की घोषणा से सीआईपी को लाभ मिलेगा। यह बजट भारत को ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की दिशा में ...