हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रांची ने हजारीबाग को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने निर्धारित ओवरों में 153 रन बनाए। जवाब में रांची की टीम ने निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। रांची की ओर से रुद्र कुमार ताती ने 42 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि वैभव संतोष और सौरव कुमार ने नाबाद रहते हुए क्रमशः 47 और 45 रन बनाए। गेंदबाजी में रांची के मोहित कुमार तिर्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...