रांची, मार्च 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची बंद का जोरदार असर शनिवार को रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर देखने को मिला। बंद को लेकर समर्थकों ने मांडर में एनएच 75 को छह घंटे तक और चान्हो में बीजूपाड़ा चौक को दो घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण लोग परेशान रहे साथ ही सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मांडर में सुबह लगभग आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद समर्थक सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने सड़क पर खिचड़ी भी बनाई। बंद के दौरान सबसे अधिक परेशानी का सामना शिक्षकों सहित काम करनेवाले लोगों को उठाना पड़ा। मांडर फोटो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.