रांची, जून 14 -- रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रांची के ग्रामीण इलाके के अलग-अलग जगहों से आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 121 आरोपियों को एक ही रात गिरफ्तार कर लिया। इसमें 22 लोगों के बेल के दस्तावेज दिखाने के बाद छोड़ दिया गया। जेल भेजे गए दर्जनों वांछित लंबे समय से फरार थे। सभी की गिरफ्तारी जिला के ग्रामीण क्षेत्र से हुई। 25 थाना और ओपी पुलिस की ओर से गुरुवार की रात में वारंट निष्पादन करने को लेकर एस ड्राइव चलाया गया। सभी वारंटियों को शुक्रवार को कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन लाया गया, जहां से सभी को शाम में न्यायिक हिरासत में होटवार जेल दिया गया। जेल भेजे गये वांछितों में बुंडू, नगड़ी और लापुंग थाना क्षेत्र में घटित नक्सल घटना में शामिल तीन लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा गिरफ्तार वारंटियों में हत्या, आर्म्स एक्ट, चेक बाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.