रांची, मई 17 -- रांची के बुढ़मू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप और इसी के दस्ते के सक्रिय सदस्य अक्षय गंझू को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बुढ़मू के चैनगढ़ा और गम्हरिया जंगल के बीच से की गई। पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्तौल, छह गोली, संगठन का परचा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, चार मोबाइल फोन चार्जर और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि दिवाकर गंझू मूल रूप से हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के देवगढ़ का रहने वाला है। वहीं अक्षय गंझू रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा रेहर टोले का निवासी है। दिवाकर के विरुद्ध रांची, रामगढ़ और हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिवाकर गंझू दस्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.