रांची, अप्रैल 22 -- झारखंड में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम रांची पहुंची। टीम यहां कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दोनों के राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 सितंबर 2023 को इनके ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी हो चुकी है। ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। पुनीत अग्रवाल के हरिओम टावर के फ्लैट संख्या 604 और कार्यालय में ईडी कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.