कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लखीबागी में रविवार को एक कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घायल ऑटो चालक अरुण पंडित (निवासी-बरसोतियाबर) ने बताया कि वह सवारी लेकर कोडरमा से तिलैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक अरुण पंडित के अलावा उसमें सवार गुड़िया देवी और यशवंत कुमार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा लाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में तीनों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। कार सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है तथा मामले की जांच करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.