बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी का दूसरा मैच खेला गया। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में रांची की टीम ने अपने अभिनव सागर की शतकीय पारी की मदद से हजारीबाग की टीम को 112 रनों से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। रांची की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रनों का स्कोर बनाया। अभिनव सागर ने 111, नितिन कुमार ने 44,सन्नी सचिन तिवारी ने 29, यश कुमार ने 23 व आर्यन राज ने 22 रन बनाए। हजारीबाग से राहुल रजक ने 52 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि सचिन कुमार यादव व अजय कुमार को दो-दो सफलता मिली। हजारीबाग की टीम 45.1 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से संदीप कुमार ने 33, आनंद कुमार ने 31 ,सुमित ने 27 व संजय कुमार ने 18 रन बनाए। रांची की ओर से ...