रांची, जून 20 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची नगर निगम के नए प्रशासक सुशांत गौरव ने शुक्रवार को पद्भार ग्रहण किया। पूर्व प्रशासक संदीप सिंह ने सुशांत गौरव को प्रभार सौंपा। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक, सभी सहायक प्रशासक और अन्य कर्मी मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे रांची को साफ-सुथरा और हरा भरा बनाए रखने में टीम के साथ हरसंभव प्रयास करेंगे। शहरवासियों के लिए निगम प्रदत सुविधा को और बेहतर करने का प्रयास होगा। उन्होंने शहरवासियों से सफाई में कर्मियों को सहयोग करने, जहां-तहां कचरा नहीं फेंकने का आह्वान किया। इधर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासक ने मताहत अधिकारियों को चार दिन की बारिश से जलजमाव वाले इलाके का दौरा कर स्थिति को सामान्य करने एवं नालियों की सफाई युद्धस्तर पर कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.