रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल 20 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान संघ से संबद्ध सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष नरेश राम ने नगर विकास मंत्री, विभाग के प्रधान सचिव, राज्य के मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक और रांची नगर निगम के प्रशासक को भेजे पत्र में हड़ताल की जानकारी दी। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया है और पूर्व में इस मसले में सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है। कहा गया है कि संगठन की ओर से वर्ष 2014 से पूर्व नियुक्त कर्मियों को अभी तक म्युनिसिपल कैडर में समायोजित नहीं किया गया है। वहीं, मैट्रिक व इंटर पास कर्मियों को 30 साल के बाद भी प्रोन्नति नहीं मिली है। निगम के स्थाई कर्मचारियों को एमएसीपी व एसीपी का एरियर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.