रामगढ़, जुलाई 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ खेल मैदान में डिवीजन अंतर्गत तीन दिवसीय एथलेटिक्स जारी है। दूसरे दिन बोकारो, रामगढ़, चक्रधरपुर केंद्रीय विद्यालय के प्रतिभागियों ने विशेष दमखम दिखाया। जैवलिन थ्रो अंडर-19 बालक वर्ग में केवी नं.1 बोकारो के निशांत कुमार ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं केवी रामगढ़ के सुभाष महतो ने दूसरा स्थान तथा केवी गोमो के विशाल कुमार दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो अंडर-17 बालक वर्ग में भी केवी नं.1 बोकारो के अमरजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। केवी चक्रधरपुर (सीकेपी) के नेल्सन सोय ने द्वितीय स्थान एवं केवी साहेबगंज के उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप अंडर-14 बालिका वर्ग में केवी गोमो की सुनैना कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.