रांची, मई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को गुरु नानक स्कूल में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक निदेशक रिनपास सीमा सिंह, शारदा ग्लोबल की प्राचार्या जसमीत कौर, अध्यक्ष एफजेसीसीआई परेश गट्टानी, ज्योति माथारू आदि ने किया। प्रतियोगिता के मुकाबले 8 चक्रों में होंगे। पहले दिन दो चक्रों के बाद बीसी त्रिपाठी, विवाश कुमार सिन्हा और अंशु कुमार आगे चल रहे हैं। इसमें कुल 207 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। रांची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट के साथ विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। सबसे कम उम्र के बालक-बालिका खिलाड़ी, ओपन कैटेगरी और महिला कैटेगरी चैपियंस ट्रॉफी से सम्मानित किए जाएंगे। इनमें से चार प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन क...