रांची, मार्च 3 -- रांची। रांची जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च से किया जा रहा है। इसमें केवल रांची जिले की टीमें ही भाग ले सकती हैं। टीमें संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर 18 मार्च तक प्रविष्टियां जमा कर सकती हैं। सभी मैच ऑक्सीजन पार्क स्थित वॉलीबॉल मैदान में होंगे। प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...