रांची, फरवरी 22 -- रांची। झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार और उपाध्यक्ष बी सुधीर के मार्गदर्शन में रविवार को रांची जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का गठन किया गया। संजय पांडेय को अध्यक्ष, मंजीत सिंह को उपाध्यक्ष, ऋषि कुमार को सचिव, सुमित कुमार को संयुक्त सचिव और योगेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति में हृदीप पी जनार्दन, दिलीप खलखो, मंगल सिंह जमूदा, मनोज तिवारी, सीमा रानी तिर्की, अजीत कुमार, सुमन सिन्हा, विकास अग्रवाल व भरत शाह को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...