रांची, नवम्बर 30 -- रांची। रांची जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा रांची जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हुई। होटवार जेल रोड में यह प्रतियोगिता हुई। चयनित एथलीट 7 दिसंबर को लातेहार में होने वाली झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित एथलीटों में अमित कुमार, रोशन कुमार रविदास, रोहन पाहन, चिराग भेंगरा, अनूप उराव, सिरील टोप्पो, प्रकाश मुंडा, रंजीत महतो, प्रीतम उरांव, हरीश महतो, संजय महतो, रोहित पाहन, सुमन कुमारी, सीमा कुमारी, मंजू कुमारी, अंजलि कुमारी, रिया कुमारी, रितु कुमारी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...