रांची, फरवरी 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 एलीट अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रांची जिला टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई। टीम की कमान उत्तम कुमार को सौंपी गई है। टीम 17 फरवरी को बोकारो के लिए रवाना होगी। रांची का पहला मैच हजारीबाग से 18 फरवरी को होगा। जानकारी रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने दी। टीम इस प्रकार है उत्तम कुमार (कप्तान), अभिनव सागर, सन्नी सचिन तिवारी, यश कुमार राठौर, वत्सल तिवारी, आर्यन राज, निशांत कुमार, नितिन पांडेय, अनिकेत राज गुप्ता, कृष्णा यादव, शीट कुमार, शिवम कृष्णा, अमन कुमार मिश्रा, कुमार शांतनु, सिद्धांत राज, कुलदीप शर्मा (कोच) व मुक्तेश सिंह चौहान (मैनेजर)। स्टैंड बाई-लक्ष्य शोभित सिन्हा, नवजोत सिंह बाजवा, हिमांशु गुप्ता, नजर नवाज खान व प्रणव चौधर...