चतरा, मई 10 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। चतरा से रांची जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। जब रांची की ओर जा रही एक यात्री बस ने पाराढोढ़ा पुल के समीप ओवरटेक के दौरान बोलेरो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। बस का नाम चंचल बताया जा रहा है, जो रांची के लिए नियमित रूप से चलती है। बोलेरो में सवार परिवार कहीं यात्रा पर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.