चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। रेलवे नें रांची जयनगर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार रांची जयनगर होली स्पेशल ट्रेन (08105) 12 मार्च को रांची से 14.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टेशन में रुकते हुए दूसरे दिन 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। उसी प्रकार जयनगर रांची होली स्पेशल ट्रेन (08106) 13 मार्च को 12.10 बजे जयनगर से रवाना होगी और यह ट्रेन दूसरे दिन 03.30 बजे रांची पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...