धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वैवाहिक लग्न और गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर ट्रेनों में हो रही तेजी से बुकिंग को देखते हुए रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली तीन ट्रेनों में स्थायी तौर पर अतिरिक्त बोगी जोड़ने की घोषणा की है। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में रांची से 22 अप्रैल से और गोड्डा से 23 अप्रैल से एक जनरल, एक स्लीपर और एक थर्ड एसी की अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाएगी। इसी तरह टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस में टाटा से 21 अप्रैल से और गोड्डा से 22 अप्रैल से तथा टाटा-जयनगर एक्सप्रेस में टाटा से 25 अप्रैल से और जयनगर से 26 अप्रैल से एक-एक अतिरिक्त जनरल बोगी जोड़ी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.