रांची, जनवरी 6 -- रांची, संवाददाता। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची की ओर से 102वीं शीतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन 11 जनवरी को रांची क्लब हॉल में किया जाएगा। इस अवसर पर हजारों रंग-बिरंगे और आकर्षक गुलाब पुष्पों के साथ कलाकारों द्वारा तैयार की गई सैकड़ों कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी आम लोगों के दोपहर 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी और प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क होगा। सोसाइटी के चेयरमैन गणेश मुंजाल ने बताया कि प्रदर्शनी में वैयक्तिक, संस्थागत, विद्यालय, नए उत्पादक, गुलाब सज्जा, चित्रकारी, कशीदाकारी, छायाचित्र, शिल्प एवं पुष्प गुच्छ सहित सात वर्गों के 75 खंडों में प्रादर्श स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिभागियों को गुलाब की किस्म का नाम लिखना अनिवार्य होगा, जिसकी पहचान में तकनीकी समिति सहयोग करेगी। कार्यक्रम के दौरान सर्वोत्तम खिले गुला...